
जरूरत 30 की, तैयारी सिर्फ दो की
शहर में आवारा कुत्तों की संख्या करीब डेढ़ लाख तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक शेल्टर होम में अधिकतम 5000 कुत्ते ही रखे जा सकते हैं। इस लिहाज से पूरे शहर के लिए कम से कम 30 शेल्टर होम की आवश्यकता है। नए बजट में प्रावधान के बावजूद निगम केवल दो शेल्टर होम बनाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के अफसरों का मानना है कि सभी डेढ़ लाख कुत्तों को रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल हिंसक चिह्नित कुत्तों को ही वहां शिफ्ट किया जाएगा।
बजट तो मिला, पर काम नहीं
नगर निगम ने नए साल के बजट में इन शेल्टर होम के लिए फंड आवंटित किया है, लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए अगले एक-दो महीनों में राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। तब तक शहरवासी हिंसक कुत्तों और रेबीज के साये में जीने को मजबूर हैं।