
एमडी रिया केजरीवाल ने कहा है कि संविदा कर्मचारी को बिना सुरक्षा बेल्ट और अधिकारियों की अनुपस्थिति में रात को सीढ़ी पर चढ़ाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष कमेटी भी बनाई गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय भी इस प्रकरण की अलग से जांच करेगा। निलंबित जेई धर्मेंद्र कुमार के स्थान पर अधीक्षण अभियंता नवीन चंद प्रसाद ने जयेंद्र कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
यह है घटना
शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे कल्याणपुर के जगरानी अस्पताल के पास 33 हजार वोल्ट लाइन का जंपर फ्यूज उड़ने पर परशुराम को तीन अन्य कर्मियों के साथ भेजा गया था। तकनीकी कर्मचारी की जिम्मेदारी होने के बावजूद संविदा लाइनमैन को बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़ा दिया गया। जंपर छूते ही तेज करंट की चपेट में आने से परशुराम सिर के बल नीचे गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।