तलाश न्यूज़ एजेंसी , गोरखपुर
गोरखपुर। नए गोरखनाथ ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। सीएम ने कहा कि 25 दिसंबर और नए साल (31 दिसंबर व 1 जनवरी) पर अगर रवि किशन धोखे में घर बुला लें तो मत जाना, वरना भीड़ इतनी हो जाएगी कि परिवार के साथ घूमना मुश्किल हो जाएगा। यह सुनकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

सीएम योगी ने संबोधन में गोरखपुर के विकास की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि शहर अब माफिया, मच्छर और बीमारियों से मुक्त हो चुका है। इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारी पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सड़क में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पहले लखनऊ जाने के लिए केवल अयोध्या वाला रास्ता था, अब लिंक एक्सप्रेसवे से मात्र साढ़े तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। वाराणसी की दूरी भी अब ढाई से तीन घंटे में पूरी हो रही है, जबकि पहले छह से आठ घंटे लगते थे।
अभिभावक की तरह लोगों को सलाह देते हुए सीएम ने कहा कि भीषण शीतलहर चल रही है, सर्दी से बचें। सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव, कंबल वितरण और रैन बसेरों की पूरी व्यवस्था की है।
रवि किशन ने की सीएम की तारीफ सांसद रवि किशन शुक्ला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का दूरदर्शी और विकासपरक विजन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। बीमारू प्रदेश को विकास की मिसाल बना दिया। उनके नेतृत्व में 45 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा, 15 लाख करोड़ और आने वाला है। बिना भेदभाव नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और डेढ़ लाख और आने वाली हैं। 2027 के चुनाव में सभी रिकॉर्ड टूटेंगे।
कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण