
मेरठ शहर में करीब 15 दिन बाद घने कोहरे ने एक बार फिर दस्तक दी। देर रात लगभग 12:30 बजे तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे ठंड में तेज इजाफा हुआ और लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। रविवार को दिन भर मौसम में नमी बनी रही। वहीं सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।
तापमान में आई गिरावट
मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में करीब 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कोहरा कुछ हद तक साफ हो सकता है।
कोहरे से रेल यातायात प्रभावित
घने कोहरे के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंचीं। संगम एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, जबकि नौचंदी एक्सप्रेस और शालीमार मलानी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे लेट रहीं।
More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा