
504 शिकायतें, 73 का मौके पर समाधान
जिले की पांचों तहसीलों में कुल 504 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 73 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी विसाख जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 30 प्रकरण दर्ज हुए। जिनमें 12 का तत्काल समाधान किया गया।
तालाब की जमीन को पाटने का आरोप
सरोजनीनगर में बेहटा गांव के ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पाटने और बिल्डरों व भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया। सरैयां गांव में ऊसर-बंजर भूमि पर अवैध कब्जे तथा जुनाबगंज मजरा सराय सहजादी में गलत तरीके से बिजली कनेक्शन जारी करने की शिकायत भी दर्ज हुई। एडीएम ट्रांस गोमती राजकुमार मित्तल ने जांच के निर्देश दिए।
खंतारी में सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप
बीकेटी क्षेत्र के खंतारी गांव में जंगल दर्ज सरकारी जमीन पर प्लाटिंग और मुसपिपरी में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई।
वृद्धा पेंशन रुक जाने से रो पड़े बुजुर्ग
मलिहाबाद में कई माह से वृद्धा पेंशन न मिलने पर 65 वर्षीय मुशीर समाधान दिवस में रो पड़े। उन्होंने बताया कि उन्हें दस्तावेज में मृत दिखा दिया गया है कई महीनों से चक्कर काट रहे हैं। वहीं, मिर्जागंज निवासी जाहिद अली ने पुत्रवधू को पारिवारिक योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं