लखनऊ। नगर निगम की ओर महानगर सि्थत पद्मश्री डॉ. एससी राय पार्क (ईपार्क) में आयोजित 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें बागवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी ने न केवल फूलों की खुशबू बिखेरी, बल्कि शहर के उन हुनरमंद बागवानों और संस्थाओं को चमकने का एक मंच दिया, जिन्होंने अपनी मेहनत से प्रकृति को सहेजा है।
मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विश्व नारायण श्रीवास्तव को सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विनर कप और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। महापौर ने कहा कि सभी विजेता शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं। विजेताओं ने शहर को और अधिक सुंदर बनाने का संकल्प लिया। नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, गौरी सांवरिया, नंद किशोर, गंगा राम गौतम, शालिनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इस वर्ग में ये रहे प्रमुख विजेता
वर्ग विजेता
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सर्वाधिक अंक (ओवरऑल विजेता): छोटा चांदगंज के विश्व नारायण श्रीवास्तव
वर्टिकल वॉल सज्जा : गोमती नगर के अरुण कुमार।
शाक-भाजी : फैजुल्लागंज के पंकज कुमार कश्यप।
हलिया : वृंदावन योजना कॉलोनी के राघवेंद्र यादव।
फूलों की कलात्मकता समूह: आईआईएम मार्ग के रमेश कुमार।
सिनरेरिया सज्जा (तीन मीटर व्यास): राजकीय उद्यान, आलमबाग।
बोनसाई एवं सक्यूलेंट : रतन खंड के सचिन यादव।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं