
दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत सैकोट की महिला मंगल दल ने गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक कर महिलाओं ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया कि किसी भी सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने गांव में जागरुकता रैली भी आयोजित की।
पंचायत घर के आंगन में महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हुई। महिलाओं ने क्षेत्र में शराब के बढ़ने प्रचलन पर चिंता जताई। प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
गांव में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने और सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। कहा गया कि समय-समय पर गांव में शराब के विरोध में जागरुकता रैली भी आयोजित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने कहा कि महिलाओं का यह निर्णय ग्राम पंचायत के हित में है। महिलाओं ने बैठक के बाद टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेत मालधार तक जागरुकता रैली भी आयोजित की।
More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम