समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कहकर सभी पदों से और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) का एलान कर दिया है।
इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे ये भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस का जो इतिहास है, इस बात का गवाह है कि इस देश की आज़ादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है इसलिए देश से उन्हें कोई लगाव नहीं है। ये देश की पहली सरकार है जो कि देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।
सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। उनके बयानों के कारण सपा नेतृत्व भी कई बार परेशानी में नजर आया और उन्हें पार्टी में ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में नई पार्टी का एलान कर दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूत करने की बात कही थी।

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
राहुल गांधी का आरोप: पंजाब में एएपी सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर दलित समुदाय को सतर्क रहने की अपील
सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका दिया: जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट को 3 महीने में अपील निपटाने का निर्देश