बरेली में पर्स और मोबाइल लूटने वाले बाइकर्स गैंग के एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक उसके दो साथी फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी राहुल भाटी के मुताबिक मंगलवार तड़के कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान चौपुला पुल के नीचे बाइक सवार तीन संदिग्ध लोग दिखे। टोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। खुद बचाते हुए पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई।
संजयनगर का रहने वाला है आरोपी
गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पूछताछ में पता लगा कि वह सोनू उर्फ डिल्ली निवासी संजय नगर थाना बारादरी है। उसके दो साथी संजय नगर का ही अनिल गुर्जर व कालीबाड़ी का अमर सिंह यादव फरार हो गए।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत