कानपुर के बिठूर में रविवार देर शाम मंधना की ओर से आ रही कार जीटी रोड पार कर रहे युवक को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटते चली गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने कार रोकी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने चालक को पीटने के बाद तीन कारों में तोड़फोड़ कर दी। शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए रात 12 बजे तक रोड पर ही बैठे रहे।
बिठूर के होरा कछार गांव निवासी रामसजीवन राजपूत का बेटा अजय राजपूत (27) मजदूरी करता था। रोज की तरह रविवार को भी मजदूरी करके घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे सवारी वाहन से उतरने के बाद जीटी रोड पार करने लगा। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक अर्टिगा कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरा और कार के पहियों में फंसकर घिसटता चला गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ब्रेक लगाया, तो पीछे आ रही दो और कारें अर्टिगा से जा भिड़ीं। ग्रामीणों ने पहियों के बीच फंसे अजय को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं