Brij Bhushan Singh: चुनाव आयोग ने उपचुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव की सियासी हलचल के बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा
बृजभूषण सिंह ने कहा आज लड़ भी रही है तो सुरक्षित सीट पर लड़ रही है
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा के केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वह लड़ रही हैं। तो आज सुरक्षित सीट से लड़ रही है। वहां किसका वोट है। कौन सा वोट है। यह सब जानते हैं। चुनाव लड़ेगी मेरा व्यक्तिगत मानना है कि चुनाव उनके अनुकूल होने की ज्यादा संभावना है। लेकिन इससे देश की राजनीति में कोई हलचल होने वाली नहीं है। बहुत देर हो चुकी है।


More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं