मेरठ महानगर को आज 54.95 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें निगम परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग, सूरजकुंड पार्क स्थित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और शहर में सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ समेत कई जनपदों के विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके चलते प्रदेश के सभी 17 नगर आयुक्तों को लखनऊ बुलाया गया है। मेरठ से नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा भी लखनऊ रवाना हो गए हैं।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं