April 22, 2025

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

सविता समाज मिलकर बनाएंगे 2027 में सपा सरकार-पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी

लखनऊ उत्तर प्रदेश 

 

प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कर्पूरी लोहिया एकता मंच के द्वारा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि सविता समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस देश के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद ऐसे प्रतापी राजा थे जिसने सिकंदर को भी पराजित करने का काम किया था।

उनके कार्यकाल में लोक कल्याण के लिए जवाहर जीटी रोड उनके किनारे वृक्षारोपण, नहरों का निर्माण, पानी पीने के लिए कुंए, सरोवर का निर्माण और केंद्रीय प्रणाली का जनक माना जाता है।

पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि हम जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ राममनोहर लोहिया, नेताजी मुलायम सिंह यादव से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत हैं। हम सभी सविता समाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में सरकार बनाएंगे।

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि विधायक संग्राम यादव एवं अताउर्रहमान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों से समाजवादी पार्टी से जुड़े सविता समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत शर्मा और संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में राकेश ठाकुर, रामनाथ शर्मा, अवधेश नंद, लाल बहादुर सविता, बृजेश शर्मा, संजय शर्मा, विजय शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, माता प्रसाद, डॉ. बलराम शर्मा, घनश्याम शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, कैलास शर्मा, अरूण कुमार, सतीश समर, बृजेश शर्मा, संजय शर्मा, प्रीतम शर्मा, महेश शर्मा, जयहिन्द शर्मा, अशोक शर्मा, सीताराम केसरी, मुकेश वर्मा, प्रदीप शर्मा, आरके शर्मा, अभिनंदन शर्मा, रवी शर्मा, शशीकांत शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, सागर शर्मा, अनुज शर्मा, लालजी शर्मा, श्याम मोहन, बृजेश शर्मा, रामनाथ शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनय शर्मा, पंकज शर्मा, विकास सविता, अभिषेक शर्मा, विनोद शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, रजनीश शर्मा, वंदना शर्मा, ब्रजेश शर्मा, नीरज शर्मा, सतीश शर्मा, अरूण कुमार, कमला शर्मा, राजेश सविता, मुराद सलमानी, शुभम शर्मा, संदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनूप शर्मा दिलीप सविता, समर सेन, हरिशंकर सेन, मोनू वर्मा, मन्ना शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, अनिल शर्मा, लवकुश शर्मा, परवेज सलमानी, नासिर सलमानी, विजय शर्मा, संतोष वर्मा आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।