
होली से पहले खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को चार दुकानों पर छापा मारा। तारामंडल क्षेत्र में न्यू बिजनौर स्वीट्स की निर्माण यूनिट में अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए। टीम ने यूनिट में लगभग 3.5 क्विंटल फफूंद लगी मिठाई को मौके पर नष्ट करा दिया। टीम ने मिठाइयों के चार नमूने लिए।
एक ही नाम से पैडलेगंज और बेतियाहाता में दुकान है, जबकि लाइसेंस एक ही स्थान का है। अंशिका उद्योग निजामपुर से ग्रीन चिली सॉस और मोहद्दीपुर न्यू आरसीएम से बेसन के नमूने लिए गए।
मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा