February 22, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियां और संचालक समेत सात गिरफ्तार

Deh racket busted at Hotel Rainbow seven accused arrested in Varanasi

वाराणसी जिले के नगवा-अस्सी मार्ग पर होटल रेनबो में शुक्रवार शाम एसओजी-2 और लंका पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। तीन युवतियां, होटल संचालक, भवन मालिक, दो ब्रोकर एक ग्राहक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। अस्सी घाट से 150 मीटर की दूरी पर गली में होटल के सीसीटीवी कैमरे और रजिस्टर भी एसओजी-2 ने खंगाले।

गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक अनिल पांडेय, होटल संचालक सारनाथ के सरायमोहाना निवासी जितेंद्र कुमार, ब्रोकर आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र चकरपालपुर कनैला निवासी राजू यादव, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू मवई खुर्द निवासी मुहम्मद जफर उर्फ राज, ग्राहक रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुनील कुमार है। वहीं, तीन युवतियां जो कि कोलकाता और लखनऊ की रहने वाली हैं। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, क्यूआर कोड, रजिस्टर, 10 हजार रुपये और मोबाइल मिले।

दो थाने के बॉर्डर का फायदा उठा रहा था संचालक
नगवा-अस्सी मार्ग पर गली के अंदर मकान में संचालित रैनबो होटल की दूरी अस्सी घाट से महज 150 मीटर है। भेलूपुर और लंका थाने की सीमा का लगभग बॉर्डर है। इसी का फायदा होटल संचालक और मकान मालिक उठा रहे हैं। आसपास के लोगों ने स्थानीय चौकी पर कई बार शिकायत पहुंचाई, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया।