लखनऊ। सीआईआई उत्तर प्रदेश और यंग इंडियंस लखनऊ के कानपुर चैप्टर की ओर से गोमतीनगर स्थित सीआईआई के कार्यालय में एजुकेट गर्ल्स संस्था की संस्थापक और मैग्सायसाय अवॉर्ड से सम्मानित सफीना हुसैन की पुस्तक ‘एवरी लास्ट गर्ल : अ जर्नी टू एजुकेट इंडिया’ का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजित संवाद सत्र में अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राज्य में शैक्षिक परिणामों में सुधार के लिए बुनियादी शिक्षा को सशक्त बनाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की बात कही।
सीआईआई यूपी के उपाध्यक्ष अभिषेक सराफ ने कहा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना कार्यबल की मजबूती, सामाजिक गतिशीलता एवं दीर्घकालिक आर्थिक सुदृढ़ता के लिए अहम है। महत्वपूर्ण है। चेयर यंग इंडियंस संकल्प रस्तोगी ने कहा कि यंग इंडियंस अपनी प्रभावशाली परियोजनाओं के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण, मूल्य-आधारित सहभागिता एवं समग्र विकास में योगदान दे रहा है। को-चेयर विधि अग्रवाल ने कहा कि यह संगठन युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के साथ उद्यमियों को सामाजिक रूप से उत्तरदायी व जवाबदेह बनने के लिए प्रेरित करता है।
More Stories
मौसम ने फिर ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी से तापमान में गिरावट, जानें IMD का अलर्ट
शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण: आज से काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे शिक्षक, घटना को लेकर आक्रोश
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत