सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में रविवार वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगा। शिविर में न्यायिक जागरूकता के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर लाभार्थियों को प्रदान किया गया। शिविर में 36 ट्राईसाइकिल, 27 व्हीलचेयर, तान स्मार्ट केन, 14 कान की मशीन, 43 आईडी किट और 12 ब्रेल किट वितरित की गई।
अध्यक्षता करते हुए जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के वृहद मेगा कैंप दुर्लभ होते हैं। यह शिविर विधिक जागरूकता और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संगम है, जहां जनसामान्य को समेकित जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय होना अपराध नहीं है और विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सभी को न्याय सुलभ कराया जा रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि एक्सेस टू जस्टिस जितनी जनमानस में सुलभ होगी, हमारे लोकतंत्र की जड़ें उतनी ही गहरी होंगी। इस अवसर पर शैलेश कुमार तिवारी (पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय), चंद्र प्रकाश तिवारी (पीठासीन अधिकारी, मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण), देवकांत शुक्ला (अपर जनपद न्यायाधीश–प्रथम), प्रवीण कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) मौजूद रहे। संचालन आलोक कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश ने किया।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं