February 24, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

लीलाधर की पूजा कर उतारी आरती, 125 निशान लिए रवाना हुए खाटू श्याम धाम

After worshipping Liladhar, Aarti was performed and 125 flags were taken to Khatu Shyam Dham
श्याम भक्तों ने रविवार को लीलाधर की झांकी सजाई और निशान के साथ खाटू श्याम जयपुर के लिए निकले। श्याम मंदिर लक्सा में पूजन-अर्चन के बाद शोभायात्रा निकालकर कैंट स्टेशन पहुंचे और वहां श्याम प्रभु के जयकारे के साथ भक्तों का दल मरुधर एक्सप्रेस से रवाना हुए।

फागुन महोत्सव के तहत श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई। कलाकारों ने भजनों से प्रभु की महिमा गान किया। चालो चालो रे खाटू धाम…, चाला कीर्तन की है रात बाबा थाने आनो पडसी… आदि भजन गूंजे। कीर्तन मंत्री चंदन तोदी, राजेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया, संजय शर्मा, सुशील गाड़ोदिया आदि ने भजन सुनाए। संस्था के मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने निशान पूजा की। पुजारी संजय ने प्रभु की आरती उतारी। दोपहर में श्रीश्याम मंडल ट्रस्ट के मंत्री राजेश तुलस्यान, श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा की शुरुआत की।

संदीप दुबे, संदीप शर्मा कानू के संयोजक में श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं-पुरुष और बच्चे खाटू धाम श्याम निशान ध्वजा लिए चल रहे थे। श्याम प्रभु की रंग बिरंगी फूलों से झांकी सजाई गई थी। मार्ग में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष अनूप सराफ, महेश चौधरी, राम बुबना, प्रमोद सराफ ने पुष्पवर्षा कर प्रभु की आरती उतारी। यात्रा सोमवार को जयपुर विश्राम कर 24 फरवरी को परसुरामपुरिया धर्मशाला से निशान अर्पण यात्रा ध्वजा लेकर पैदल खाटू धाम जाएंगे और प्रभु के चरणों में निशान अर्पण करेंगे। शोभायात्रा में श्रेया तुलस्यान, चंदन तोदी, उमेश जोगाई, पप्पू, बंटी लोहिया, भगवती शर्मा, शिवांग शर्मा, दीपक गोयल आदि शामिल रहे।