
1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.52 करोड़ विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसका परिणाम 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
वहीं, कक्षा चार व पांच में क्रमश: 70 व 30 का होगा। लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी जबकि मौखिक परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार समय तय करेंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि मूल्यांकन कार्य शुचितापूर्ण तरीके से कराते हुए 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा।
More Stories
घर-घर की यही पुकार, हाउस टैक्स कम करो सरकार
पांच मंजिला इमारत में आगदंपती की मौत, एक घंटा फंसे रहे 200 लोग
बाल और खून के नमूने करेंगे, बाघ के आदमखोर होने की तस्दीक; वन्यजीव को ढेला रेस्क्यू सेंटर भेजा