टेट अनिवार्यता के विरुद्ध बृहस्पतिवार को लेकर शिक्षक संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं महिला शिक्षक संघ का संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया।इससे पहले पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों के 25, 30 साल सेवा के बावजूद टेट की अनिवार्यता करना सरासर गलत है। सरकार कोई अध्यादेश लाकर इस अनिवार्यता को समाप्त करें।
आगामी मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन करने के लिए शिक्षकों ने कमर कस रखी है। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि शिक्षको के अलावा किसी भी विभाग में इस तरह के परीक्षा अनिवार्यता नहीं है। यह शिक्षको के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर शिक्षक नेता सावित्री, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, राजेश राय, जनार्दन सिंह, शशि भूषण राय, अनिल कुमार सिंह, प्रवीण राय, परवेज आलम अंसारी, सच्चिदानंद यादव, राशिद जमाल, डॉ.शाहनवाज, प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे
More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम