February 27, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस

Uttarkashi Students Develop Smart Device to Prevent Drunk and Sleepy Driving Stop Road Accidents

राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल स्कूल के दो छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अकुंश लगाने , ड्राइविंग के दौरान नींद आने से रोकने वाली डिवाइस बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025-26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया

सैमसंग और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के इन दो छात्रों ने जीवन रक्षक मॉडल्स पेश किए। इन छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऐसे डिवाइस तैयार किए जो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार पाने वाली जीआईसी की छात्रा प्रिया नेगी ने स्लीपिंग कंट्रोल डिवाइस फॉर ड्राइविंग मॉडल तैयार किया। यह डिवाइस लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवरों को नींद आने पर सचेत करता है। यदि ड्राइवर की आखें झपकती हैं या उसे नींद आने लगती है, तो यह डिवाइस अलार्म बजाकर उसे जगा देता है जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है। जबकि तृतीय पुरस्कार पाने वाले अखिल राणा ने अल्कोहल कंट्रोल डिवाइस फॉर व्हीकल मॉडल बनाया।

वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किया

यह सेंसर आधारित सिस्टम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाता है। यदि चालक ने शराब का सेवन किया है, तो यह डिवाइस वाहन के इंजन को स्टार्ट होने से रोक देता है या चलते वाहन को सुरक्षित रूप से बंद कर देता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक धनवीर शाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की दिशा में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किए।