
यमुनोत्री हाईवे पर स्थित कुथनौर कस्बे में कुत्ते को पत्थर मारने पर उसके स्वामी ने स्कूली छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र अपने बचाव में इधर-उधर भागता रहा लेकिन उसे बचाने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे।
इस दौरान उसने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी प्रकार छात्र अपनी जान बचाकर वहां से भागा। उसके बाद छात्र के परिजनों ने बड़कोट थाने में उस व्यक्ति कि खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पाली गांव के पीड़ित युवक की तहरीर पर कुथनौर निवासी सुमित भंडारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।