
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डिलीवरी मैन की जान चली गई। सिलिंडर चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याणपुर की नई बस्ती निवासी शिवकमल (27) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी मैन का काम करता था। सोमवार देर रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर या किसी पार्सल की डिलीवरी के बाद वापस लौट रहा था।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तभी सिलिंडर चौराहे के पास काल बनकर आए अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए सिलिंडर चौराहे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।