March 3, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

एक बहन वायुसेना में अफसर, दो बनीं इवेंट एक्सपर्ट, बेटियों ने किया जियाल परिवार का नाम रोशन

Success stories of daughters One sister is an Air Force officer two are event experts Devprayag News

पहाड़ की बेटियां अब रूढ़ियों को तोड़कर अपनी रचनात्मकता से नए आयाम गढ़ रही हैं। देवप्रयाग नगर के निकट तुणगी गांव की दो सगी बहनें मानसी जियाल और दिव्यांशी जियाल ने अपनी मेहनत और कला के दम पर क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। ये दोनों बहनें आज विवाह आदि समारोह में प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वेडिंग शूट के काम को पूरी कुशलता के साथ संभाल रही हैं।

दोनों बहनों के इस सफर की शुरुआत लॉकडाउन के कठिन दौर में शुरू हुई। मानसी और दिव्यांशी ने बताया कि वे इसे सिर्फ काम के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी कला की अभिव्यक्ति के रूप में देखती हैं। वह फोटोग्राफी और वेडिंग शूट के जरिए लोगों की खुशियों को यादगार बनाने का आनंद लेती हैं और समाज को यह संदेश देना चाहती हैं कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता

जियाल परिवार के लिए यह वर्ष एक और खुशी लेकर आया है। मानसी और दिव्यांशी की बड़ी बहन प्रियांशी जियाल का चयन वायुसेना में ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर के पद पर हुआ है। बेटियों की अटूट इच्छाशक्ति ने पिता नेत्र सिंह जियाल का सिर गौरव से उठा दिया है।