शहर के खेल उद्योग को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय बजट में खेल उद्योग को 500 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है। धनराशि किस मद में खर्च की जाएगी, इस बारे में जानकारी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उद्यमियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन जुड़ेंगे। स्पोर्ट्स गुड्स प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि इस वेबिनार में मेरठ के खेल उद्यमी अपना पक्ष रखेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मेरठ के खेल उद्योग को विस्तार और शीर्ष स्तर पर पहुंचाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। ऐसे में उद्योग जगत को भी अपने स्तर पर कार्य करना चाहिए। सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि उद्योग जगत की कुछ समस्याएं हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर अहम है। विश्व भर के लोग मेरठ आते हैं लेकिन हम बेसिक सुविधा नहीं दे पाते हैं। पीएम के सामने इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा। हमें उद्योग विस्तार के लिए भूमि नहीं है। उद्यमी सक्षम हैं लेकिन उन्हें भूमि सुरक्षा के साथ दी जाए।
More Stories
10 मिनट में जांची जाएगी एक कॉपी, 19 मार्च से 4 केंद्रों पर मूल्यांकन; इस बार दो नए केंद्र होंगे
मधुवन विहार में लोग दूषित जल पीने के लिए मजबूर, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत; नहीं हुआ समाधान
एक बहन वायुसेना में अफसर, दो बनीं इवेंट एक्सपर्ट, बेटियों ने किया जियाल परिवार का नाम रोशन