March 3, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

मधुवन विहार में लोग दूषित जल पीने के लिए मजबूर, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत; नहीं हुआ समाधान

People in Madhuvan Vihar are forced to drink contaminated water in haldwani

हल्द्वानी के वार्ड-56 मानपुर देवलचौड़ के मधुवन विहार क्षेत्र में लोग दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। अफसरों और जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। समाज कल्याण निदेशालय के पास स्थित इस कॉलोनी में 300 से अधिक की आबादी है। जल संस्थान के टीपीनगर सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लोगों अनुसार सीएम हेल्पलाइन में भी मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों की परेशानी

लाइन लीकेज होने के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। इससे विशेषकर बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया। – तारा दत्त ढोलगाई

कॉलोनी में करीब 75 मकान बने हैं। जगह-जगह पाइपलाइन का बुरा हाल है। लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। – डीके पोखरिया

कॉलोनी में जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन लंबे समय से टूटी है। जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग परेशान हैं। -लक्ष्मी दत्त कांडपाल

कॉलोनी में पीवीसी और जीआई पाइपलाइन में ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति होती है। लाइनों के टूटने से घर के नलों में मिट्टी और कीचड़ वाला पानी पहुंचना आम बात है। – पानदेव जोशी

मामले की शिकायत अभी नहीं मिली है लेकिन एई और जेई को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। यदि लोगों को परेशानी है तो उसका समाधान किया जाएगा। -आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान