गंगानगर(मेरठ)। एनएच-34 पर मसूरी गांव के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अभिषेक (27) को टक्कर मार दी। टक्कर से वह करीब 30 फीट नीचे सर्विस रोड पर जाकर गिरा। मेडिकल अस्पताल में अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
नोएडा सेक्टर-99 सराय कॉलोनी अभिषेक मवाना रोड पर एक फैक्टरी में काम करता था। वह स्पलेंडर बाइक से शुक्रवार दोपहर मवाना से मेरठ की ओर आ रहा था। मसूरी गांव में वेलेंटिस हॉस्पिटल के सामने मसूरी फ्लाईओवर पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसका हेलमेट सिर से निकल गया। अभिषेक उछलकर करीब 30 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। वहीं, बाइक कार के बाएं हिस्से में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। क्षतिग्रस्त कार बंद होने पर चालक चाबी राहगीर को देकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी ने घायल अभिषेक को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ हादसे की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। इंचौली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत