आगरा में अस्थायी शराब लाइसेंस की आड़ में नाइट क्लब, रूफटॉप व डिस्को बार से लेकर होटलों में राजस्व चोरी का ‘खेल’ हो रहा है। जिम्मेदार बेखबर हैं। छह घंटे के अस्थायी लाइसेंस पर रोज हुक्का, गांजा व शराब की महफिल सज रही हैं। रशियन बालाओं के डांस से लेकर अश्लीलता तक परोसी जा रही है।
पर्यटन नगरी में 100 से ज्यादा रूफटॉप, नाइट क्लब और डिस्को बार खुल गए हैं। इनके पास सिर्फ खाद्य लाइसेंस है, रेस्तरां चला सकते हैं। पुलिस, एडीए, अग्निशमन व प्रशासन की अनुमति के बिना बहुमंजिला इमारतों की छत पर रेस्तरां की आड़ में रूफटॉप संचालित हैं। रोज महफिल सज रही हैं। जहां अफसर से लेकर नेता और कारोबारी तक पहुंचते हैं।

More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं