मेरठ में 200 साल से सदर स्थित बिल्वेश्वर नाथ मंदिर से निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की यात्रा पर कमेटियों की वर्चस्व की लड़ाई में बंदिश लगा दी गई है। जो यात्रा 1987 के दंगों में भी शहर में धूमधाम से निकाली गई थी, उसे अब मंदिर परिसर तक ही सीमित रखने का फैसला लिया गया है। इस बार शहर में यात्रा नहीं निकाली जाएगी।
इसका शहर में भारी विरोध शुरू हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को प्रशासन के साथ बैठक बुलाने की बात कही है। श्रद्धालुओं में भी रोष व्याप्त है। सात जुलाई को यात्रा निकाली जानी है। बुधवार को भगवान जगन्नाथ यात्रा कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा और दूसरी कमेटी के अध्यक्ष विजय गोयल विज्जी ने एडीएम के साथ बैठक की। तय हुआ कि भगवान जगन्नाथ का डोला मंदिर परिसर में ही रहेगा।

More Stories
शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम