मुजेहना (गोंडा)।
दो दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र में सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले युवती के शव की पहचान धानेपुर के ग्राम बछईपुर के मजरा चैनवापुर निवासी गुड़िया के रूप में हुई है। मृतका के भाई रमेश ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुड़िया की शादी बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। गोदभराई की रस्म में अंगूठी सहित अन्य समान दिया गया। छह मार्च को विवाह की तिथि तय थी। लड़के ने फोन करके टीवीएस राइडर बाइक तथा अन्य सामान की मांग की। जबकि दहेज में देने के लिए घरवाले हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक खरीद चुके थे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वरपक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर गुड़िया ने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच की जा रही है।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण