भगवान भोलेनाथ के भजनों को स्वर देने वाली उड़ीसा की प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा का कार्यक्रम मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को गोरखपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र से भजन गाना शुरू किया था। हर हर शंभू गाने से उन्हें पहचान मिली।
प्रेसवार्ता में अभिलिप्सा पंडा ने कहा कि गोरखपुर एक चर्चित और आध्यात्मिक शहर है। यहां आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। गुरु गोरखनाथ पर आधारित चित्र देखने के बाद इस नगरी में आने का आकर्षण और बढ़ गया था, जो अब पूरा हुआ है। कहा कि उनका पारिवारिक वातावरण सांस्कृतिक रहा है और माता-पिता भी कला से जुड़े हैं।तीन वर्ष की आयु से ही उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया था। वर्ष 2022 में रिलीज हुआ उनका चर्चित भजन हर हर शंभू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत