इटावा जिले के भरथना कस्बा क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्रिया (17) पुत्री राजीव कुमार निवासी लोहड़ी बहारपुरा अपनी मां रीता देवी के साथ स्कूटी से परीक्षा देने मोडी गांव स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज जा रही थी।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत बजाजा लाइन तिराहा पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंफर के चेसिस वाहन के चालक की लापरवाही के कारण स्कूटी का हैंडल चेसिस से टकरा गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी प्रिया सड़क पर गिर गई और चेसिस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत