
फर्रुखाबाद जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह पेपर शुरू हो गया। पहला दिन होने के चलते अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दे दिया गया। एक दो परीक्षार्थी 8:15 बजे तक आते रहे। परीक्षा केंद्रों को मुख्य गेट पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। शहरी परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों के वाहन खड़े दिखे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 100 मीटर दूर वाहनों को खड़ा करवा दिया। बता दें कि कमालगंज कस्बा में चार विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के केंद्र स्थापित किए गए हैं।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत