चंदौली जिले के गोलाबाद गांव में मंगलवार दोपहर को खेलते समय दो मासूम बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में पपीता तोड़ने गए थे।
सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि क्षेत्र के गोलाबाद गांव निवासी सरोज यादव का बेटा अंकुश (9) और रामेश्वर केसरी का बेटा हर्ष (8) अपनी बहनों कृति और निधि के साथ मंगलवार की दोपहर में खेत में पपीता तोड़ने गए थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे खेत से कुछ दूरी स्थित बिना मुंडेर वाले खुले कुएं के पास पहुंच गए। पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गए।
अंकुश और हर्ष को कुएं में गिरते ही कृति और निधि ने शोर मचाया। इस बीच गांव के ही दो गुलशन और जयप्रकाश पहुंच गए। दोनों ने साहस दिखाते हुए कुएं में छलांग लगाकर बच्चों को बाहर निकाला।
इसके बाद ग्रामीण दोनों बच्चों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. सत्या ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं