हल्द्वानी। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। मंगलवार को हाईस्कूल में गणित के दो अलग-अलग पेपर हुए जिसमें एक स्टेंडर्ड और दूसरा गणित वैदिक था। अधिकतर छात्रों का कहना था कि गणित स्टैंडर्ड के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न सिलेबस से अलग आया था। इसकी वजह से वे इसे हल नहीं कर सके। कुछ अन्य छात्रों ने कहा पेपर कठिन था जबकि कुछ ने प्रश्नपत्र को ठीक बताया।
जिले के 39 केंद्रों में सुबह साढ़े 10 से डेढ़ बजे तक परीक्षाएं हुईं। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि हाईस्कूल गणित स्टेंडर्ड में 5431 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से नौ अनुपस्थित रहे। गणित वैदिक में पंजीकृत 3069 परीक्षार्थियों में से 3067 ने परीक्षा दी। इंटर में पहले दिन उद्यमिता विकास का प्रश्नपत्र था जिसमें पंजीकृत सभी 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बुधवार को 12वीं का फिजिकल एजुकेशन का पेपर होगा। जाेशी ने बताया कि सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल पर आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 10 बजे बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाईस्कूल की परीक्षाएं 11 मार्च और इंटर की 10 अप्रैल तक चलेंगी।
गणित का प्रश्नपत्र काफी कठिन आया था। कुछ सवाल काफी कठिन थे लेकिन पूरा प्रयास किया कि प्रश्नपत्र में अंक अच्छे मिलें। – पिंकी, केंद्रीय विद्यालय
तैयारी करके गई थी इसलिए मुझे प्रश्नपत्र ठीक लगा। मेरा गणित का पेपर तो अच्छा गया। आसानी से पूरा प्रश्नपत्र हल किया।- जैनब अंसारी, श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल
गणित का पेपर अच्छा आया था। जो पढ़ाई की थी उसी के अनुसार प्रश्नपत्र में सवाल आए थे। अच्छे अंकों की पूरी उम्मीद है। – पलक गुप्ता, सेंट थेरेसा
गणित स्टेंडर्ड का प्रश्नपत्र ठीक तो था लेकिन आउट आफ सिलेबस था। इस कारण कई बच्चे उस सवाल को हल नहीं कर पाए। – जतिन गुरुरानी, निर्मला कॉन्वेंट

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत