February 18, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

गर्मी शुरू होते ही अघोषित बिजली कटौती, रोज 12 से अधिक शिकायतें, इस क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या

Unannounced power cuts as summer begins in Ghaziabad

गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की अघोषित कटौती तेज हो गई है। कंट्रोल रूम में रोजाना 12 से 15 शिकायतें आ रही हैं। पिछले एक हफ्ते से रोजाना दो से तीन घंटे बिजली की कटौती हो रही है।

कैला भट्ठा निवासी रमीज राजा सैफी का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी कुछ पता नहीं है। पिछले एक हफ्ते से दिनभर में कई बार बिजली कटौती हो रही है। रमजान आ चुका है। बार-बार बिजली कटौती से पानी की टंकियां नहीं भर रही हैं। इससे रोजेदारों को दिक्कत हो रही है।विजयनगर लाइनपार क्षेत्र में अकबरपुरम बहरामपुर बागू में भी दो-तीन घंटे की कटौती हो रही है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार का कहना है कि अघोषित कटौती से लोगों पानी की दिक्कत हो रही है। इन दिनों यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बिजली कटौती से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी दिक्कतें हो रही हैं

लोनी की शिकायतें सबसे ज्यादा
कविनगर में बनाए गए कंट्रोलरूम नंबर 919332115 में आने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा लोनी क्षेत्र से हैं। इसके बाद मुरादनगर और मोदीनगर में देहात क्षेत्र से शिकायतें आ रही हैं। कंट्रोलरूम प्रभारी का कहना है कि शिकायत के बाद संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और अवर अभियंता को तत्काल सूचना दी जाती हैमौसम बदलने के साथ लोड भी बढ़ रहा है। जिन फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। उन्हें बदलवाया जा रहा है। रिवेंप योजना के तहत क्षमता वुद्धि का काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर फाल्ट की सूचना मिलती है उसे समय से ठीक कराया जा रहा है। सभी जोनों में टीमों का गठन किया गया है। – अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम गाजियाबाद