गुरुग्राम से अयोध्या जा रही कार का टायर फटने के कारण पीली पट्टी पर खड़ी हो गई। चालक कार से उतरकर कर जैसे ही खड़े हुए कि पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। शव मेडिकल कॉलेज में रखा दिया गया है। दिल्ली पूर्वी त्रिलोकपुरी ब्लॉक निवासी अतुल गुरुग्राम से अयोध्या जा रहा
साथ में जिला अयोध्या के थाना तारून अंतर्गत हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर भी थे। यूपीडा के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के अमोलर अंडर पास के ऊपर गुरुवार सुबह भोर साढ़े तीन बजे पहुंचे ही कार का टायर फट गया। चालक कार रोक कर नीचे जैसे ही उतरा तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और एटलस गश्ती दल ने घायल चालक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं