February 20, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत, अयोध्या जाते समय हुआ हादसा

 

Kannauj: Car driver dies after being hit by a vehicle, accident occurred while on the way to Ayodhya

गुरुग्राम से अयोध्या जा रही कार का टायर फटने के कारण पीली पट्टी पर खड़ी हो गई। चालक कार से उतरकर कर जैसे ही खड़े हुए कि पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। शव मेडिकल कॉलेज में रखा दिया गया है। दिल्ली पूर्वी त्रिलोकपुरी ब्लॉक निवासी अतुल गुरुग्राम से अयोध्या जा रहा

साथ में जिला अयोध्या के थाना तारून अंतर्गत हिरावनपुर निवासी चंद्रशेखर भी थे। यूपीडा के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के अमोलर अंडर पास के ऊपर गुरुवार सुबह भोर साढ़े तीन बजे पहुंचे ही कार का टायर फट गया। चालक कार रोक कर नीचे जैसे ही उतरा तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे चालक अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और एटलस गश्ती दल ने  घायल चालक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।