
मेरठ के सदर बाजार में शनिवार को व्यापारियों ने बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांग रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। व्यापारियों ने सभी को पकड़कर सदर बाजार थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भी करीब 50 लोगों को इसी तरह चंदा मांगते हुए पकड़ा गया था
ATS और खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
पुलिस ने पकड़े गए लोगों से एटीएस, स्पेशल इंटेलीजेंस और एलआईयू के माध्यम से पूछताछ कराई। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए सभी का सत्यापन किया गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सभी का सत्यापन सही पाया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विधायक ने भी उठाए सवाल
इससे पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण