
चित्रों से दिया ग्रीन बीएचय का संदेश : वहीं, पोस्टर मेकिंग और ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में सृजनात्मकता का उत्सव देखने को मिला। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और दृष्टिकोण को कैनवास पर उतारा।
दृश्य कला संकाय के वीथिका में किसी ने चित्रों से ग्रीन बीएचयू तो किसी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देता चित्र बनाया। स्पंदन की सह-संयोजक, डॉ. आरती निर्मल ने निर्णायकों को स्मृति-चिह्न भेंट किया। आॅन द स्पाट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कैमरे से प्रतिभागियों ने सयाजीराव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय, श्री विश्वनाथ मंदिर के शांत पथ और अनदेखे कोनों के मनोहारी दृश्य को दिखाया।
26 को कवि सम्मेलन व मुशायरा : 25 फरवरी के बाद बीएचयू में 26 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन किया गया है। एंफीथियेटर ग्राउंड में आयोजित मुशायरे में जगदीश पंथी, अंसार कंबरी, सोनरूपा विशाल, डॉ. मीनाक्षी दुबे, मनीष बादल, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. सुशांत शर्मा, कुमार विकास, देवमणि पांडेय, अंकित मौर्य आदि कवि काव्य पाठ करेंगे।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत