औरैया में शहर के सबसे व्यस्त जेसीज चौराहे पर रविवार रात बेकाबू ट्रक ने सड़क पार कर रहे ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद परिजन में कोहराम गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जैसे ही शिनाख्त ब्रह्मनगर निवासी मोहनलाल पुरवार के रूप में हुई, उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक तेज गति में था और चौराहे पर मुड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण