
कानपुर में नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय में छह मार्च को विचार परिवार की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक होगी। इसमें संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वैचारिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल आदि शामिल होंगे।
महत्वपूर्ण मानी जा रही है बैठक
जाजमऊ पुल पर पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सभी वरिष्ठ नेता नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय पहुंचकर विचार परिवार की समन्वय बैठक में भाग लेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार संगठन और विचार परिवार के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं