कानपुर में अंतरराष्ट्रीय ग्रीनपार्क स्टेडियम इन दिनों बदहाली की स्थिति में है। कई साल से मेंटीनेंस न होने से स्टेडियम की कुर्सियां उखड़ने लगी हैं। स्टूडेंट गैलरी में उगे छोटे-छोटे पौधे और घास बयां कर रही है कि यहां सालों से कोई नहीं आया है। 35 करोड़ से बने न्यू प्लेयर पवेलियन में लाखों से मंगाए गए सोफे फटे पड़े हैं।
आवारा जानवर यहां घुसकर सोफों को फाड़ रहे हैं। बाथरूम की टोटियां खराब पड़ी हैं। पवेलियन के टिन शेड तक टूट चुके हैं। स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की हैं। यूपीसीए ने ग्रीनपार्क स्टेडियम को खेल विभाग से लीज पर लिया है। एक साल का सवा करोड़ रुपये किराया है।

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी दोषमुक्त, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी पर ही चलेगी अदालत की तलवार
टेढ़ी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ का 8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन रहा बेअसर