
होली का जश्न मनाने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर उमड़ने लगी है। रविवार को यह भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर की राह मुश्किल हो गई है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और विमानों के आसमान छूते किराये ने यात्रियों की जेब और सब्र दोनों का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है।
सड़क और रेल मार्ग पर भीड़ बढ़ी तो विमानन कंपनियों ने भी किराये में भारी इजाफा कर दिया है। लखनऊ से मुंबई का जो टिकट बृहस्पतिवार तक 6 हजार में उपलब्ध था, रविवार के लिए उसकी कीमत 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दिल्ली का किराया भी 3,700 रुपये से बढ़कर 8 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से संचालन के लिए 50-50 अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। रूटीन सेवाओं के अलावा भीड़ बढ़ते ही इन आरक्षित बसों को तुरंत रवाना किया जाएगा। बस अड्डों के बाहर यात्रियों को भटकने से बचाने के लिए यातायात निरीक्षकों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। वे सुनिश्चित करेंगे कि डिपो के बाहर खड़े यात्रियों को तत्काल बस सेवा मिल सके।
More Stories
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण
हर घर जल पर बजट का ग्रहण, अधर में लटकीं परियोजनाएं