August 28, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन  

बड़े धूमधाम से निकाला गया 1501 साला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

 

मुशाहिद नगर (गोण्डा)।

 

हर्षोल्लास और अकीदत के साथ पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन मनाया गया। बुधवार को सादुल्लाह नगर-गौरा चौकी रोड स्थित मरकज़ी इदारा अल जामे अतुल हशमतिया मुशाहिद नगर माहिम से परम्परा के अनुसार दोपहर 2:30 बजे जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पूरी शानो-शौकत के साथ निकाला गया।

 

जुलूस पिपरा माहिम मुशाहिद नगर से हशमत नगर मदरहवा, गुलजार नगर होते हुए गूमा फातमा जोत रबीउल नूर ग्राउंड पहुँचा। वहाँ अंजुमन गुलामाने मुस्तफा कमेटी की ओर से फूल-माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।

मरकज़ी जुलूस की सरपरस्ती शहजादे मजहरे आला हजरत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद नासिर रज़ा खान हशमती (उप प्रबंधक अल जामे अतुल हशमतिया) ने की। अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद फरजान रज़ा खान हशमती, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फारान रज़ा खान हशमती, मौलाना मुफ्ती मनाक़िब रज़ा हशमती, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फरमान रज़ा खान हशमती तथा मौलाना हंजला रज़ा ने की। रबीउल नूर ग्राउंड में मुफ्ती मोहम्मद फारान रज़ा खान हशमती ने जनसमूह को संबोधित किया। मुफ्ती मोहम्मद नासिर रज़ा खान हशमती की दुआ के साथ वहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसके बाद मरकज़ी जुलूस के साथ सभी अंजुमनें हशमती चौक, इमाम अहमद रज़ा चौक, सादुल्लाह नगर मेन मार्केट होते हुए दरगाह शहीदे मिल्लत हजरत बाबा अब्दुल कुद्दूस शाह रहमतुल्लाह अलैह की बारगाह में हाथों में झंडे लेकर पैदल हाजिरी दीं। वहाँ से थाना सादुल्लाह नगर, हुसैनी चौक होते हुए बस अड्डा तिराहा मुबारक मोड़ चौराहे पहुँचा। जहाँ अंजुमन गुलामने गौस कमेटी के सदर अनीस अहमद कादरी, वाजिद अली, अंजुमन रज़ाए हुसैन कमेटी ऐदहा, मिलाद कमेटी क़मरपुर, अंजुमन अलाउद्दीनपुर, जुलूस कमेटी महमूदपुर तथा जुलूस कमेटी अहरौला की ओर से स्वागत किया गया।

 

चौराहे पर अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद फारान रज़ा खान हशमती ने विलादते सरकारे दोआलम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम विषय पर तकरीर की। इसके बाद जुलूस अहरौली, कुतुबनगर, जीलानी नगर, इलाही नगर होते हुए हजरत बाबा इलाही बख्श रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर पहुँचा। वहाँ मौजा जिगनी के मुसलमानों ने जुलूस का इस्तकबाल किया। आस्ताने पर नात-मनकबत और तकरीर का सिलसिला चला। मुफ्ती मोहम्मद नासिर रज़ा खान हशमती की दुआ पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का समापन हुआ।

मरकज़ी इदारा एवं जुलूस के मीडिया प्रभारी अलहाज क़ारी शरफुद्दीन खान हशमती ने जुलूस में आए लोगों को 1501 साला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

 

इस अवसर पर अली अहमद, हाफ़िज़ महमुदुल हसन बेग़, मौलाना क़याम रज़ा हशमती (मुंबई), मौलाना मोहम्मद अहमद बेग, ग्राम प्रधान अहमद अली हशमती, मास्टर ग़ुलाम जीलानी बेग, मुफ्ती गुलाम मुर्तजा हशमती, मिर्जा सिबतैन रज़ा बेग हशमती, कारी शहजाद रजा हशमती, मौलाना गुलाम जीलानी, शमसुद्दीन चौधरी, मौलाना तसलीम रजा, मुफ्ती अब्दुल रहमान कादरी, मौलाना अली अहमद हशमती, वाजिद अली राईनी, अब्दुल रज़्ज़ाक हशमती, अब्दुल वहीद नूरी, अबरार अहमद खां हशमती, सुहेल खान, सलमान बागबान, असगर अली, जमाल अहमद, अनीस अहमद क़ादरी, मोहम्मद इब्राहिम, ग़ुलाम अब्दुल क़ादिर कुरैशी, इरशाद अहमद मिस्त्री, मज़हर बेग, मुजाहिद बेग, एजाज अहमद खान, अफ़जाल अहमद खान, ऐजाज़ अहमद अशरफ़ी, अताउल मुस्तफा शाह, कुतुबुद्दीन सिद्दीकी, जीशान रजा, मोहम्मद हसीन बेग, आमिर, मुजाहिद कुरैशी, रव्वाब ठेकेदार, चांद बेग सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट : शरफुद्दीन खान हशमती