गोंड गौरा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व गौरा विधानसभा के निर्वतमान प्रत्याशी संजय विद्यार्थी ने किया।
इसमें विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, सुशील पाण्डेय, ननकन यादव, जुबेर आलम, शिवकुमार, मुलायम, संजय कनौजिया, हेमंत पाण्डेय, सलमान, गुड्डू, पवन, मोहम्मद शाहिद, अमर नाथ, सविता, बलजीत यादव, सुभाष यादव, संगम लाल भारती, हाफिज शुबहान, मोहम्मद इस्लाम, मनीष उपाध्याय, गोविंद भारती, इनल भाई, सुरेमन शर्मा, सुनील यादव, शिवनरायण यादव, बरसाती, किशन पासवान, अनूप शर्मा, कोमल प्रसाद, आशीष कुमार, पवन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक