गोरखपुर। फौजी की पत्नी ने ससुरालियों पर मारपीट करने के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके पति फौज में है। उनकी तैनाती दूसरे प्रदेश में हैं। वह ससुराल में रहती हैं। घर पर रहने वाले देवर और सास उनको प्रताड़ित करते हैं। उसने आरोप लगाया है कि देवर उसका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने सीढ़ी से धक्का देकर गिरा, जिससे उसको चोट आई है। संवाद

More Stories
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: एक ही घर में मिले परिवार के 5 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी दोषमुक्त, झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी पर ही चलेगी अदालत की तलवार
टेढ़ी नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ का 8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन रहा बेअसर