बस्ती के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोनौरा पाठक गांव में पोखरे में नहाने गई तीन किशोरियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी थीं। बताया जा रहा है कि 12-13 वर्ष की तीन किशोरियां गांव से करीब सौ मीटर दूर बाग में आम बीनने गई थीं।
वहां से तीनों पोखरे में नहाने लगीं। तभी तीनों गहरे पानी में डूब गईं। उन्हें डूबते देख आसपास के लोग दौड़े। काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत