गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का बीती रात 12 बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बिरनों थाना अंतर्गत टोल प्लाजा बिरनो के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया। कार में सवार पत्नी व दोनों बच्चियां चोटिल हैं, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है।
आशुतोष, मूल रुप से बदरा के देवेंद्र त्रिपाठी व ककरही की शिक्षिका स्व. रामा त्रिपाठी के पुत्र थे। ककरही गांव में रामकृपाल शुक्ल के घर पर इनकी शिक्षा हुई थी। वो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज लहसड़ी के क्लर्क पद भी थे। इसी के साथ कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष का जिम्मा भी इनपर था।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण