बड़हलगंज के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में सोमवार को हुई फायरिंग की घटना का कारण एक डिसमिल जमीन है। बताया जा रहा है कि वह जमीन मुन्नालाल की है और दूसरा पक्ष उसका पटीदार कमलेश उस पर जबरन रास्ता निकालना चाहता है। मुन्नालाल इसका विरोध करते हैं। काफी समय से इसका विवाद चल रहा है, जो सोमवार को खूनी हो गया।
बताया जा रहा है कि एक साल पहले जब मुन्नालाल और कमलेश में उस जमीन को लेकर विवाद हुआ था तब पुलिस ने दोनों को थाने पर बुलाकर पंचायत भी की। तबसे मामला शांत था, लेकिन सोमवार की सुबह दोनों के बीच कहासुनी के बाद पथराव होने लगा। आक्रोश में आकर कमलेश ने तमंचे से मुन्नालाल और उनके बेटे गोलू उर्फ आदित्य पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनाें जख्मी हो गए।
बड़हलगंज के ग्राम पंचायत समयथान पड़ौली के भटपुरवा मधुपुर टोला में सोमवार की सुबह सब कुछ सामान्य दिनों जैसा ही था। गांव वालों के मुताबिक, मुन्नालाल अपने पक्के घर के पीछे खपरैल की पुराने घर पर प्लास्टिक डाल रहा था।



More Stories
डिवाइडर पर 100 मीटर तक चला अनियंत्रित डंपर, तीन पोल क्षतिग्रस्त
एनसीसी कैडेट्स ने हवा में दिखाया साहस और पराक्रम
सेहत से खिलवाड़, मिलावटी चीजें लोगों ने खाई- हुए बीमार; एम्स में 2 दिन में पहुंचे 403 मरीज